महिला समृद्धि योजना के तहत गरीब और ज़रूरतमंद महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500 की आर्थिक मदद

महिला समृद्धि योजना के तहत गरीब और ज़रूरतमंद महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500 की आर्थिक मदद

दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए “महिला समृद्धि योजना” शुरू की है। इस योजना के तहत गरीब और ज़रूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद मिलेगी। सरकार ने इस योजना के लिए ₹5100 करोड़ का बजट तय किया है।

और जानकारी के लिए वीडियो देखें

योजना के मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता देना।
  • लाभ: हर महीने पात्र महिलाओं को ₹2500 मिलेंगे।
  • बजट: इस योजना के लिए सरकार ने ₹5100 करोड़ आवंटित किए हैं।

कौन आवेदन कर सकता है? (पात्रता)

  • यह योजना केवल दिल्ली की महिलाओं के लिए है।
  • महिला की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • 18 से 60 वर्ष की उम्र की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
  • शुरुआत में केवल बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड धारक महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
  • यदि महिला पहले से किसी अन्य सरकारी नकद सहायता योजना का लाभ ले रही है, तो वह इस योजना में आवेदन नहीं कर सकती।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • दिल्ली में रहने का प्रमाण (निवास प्रमाण पत्र)
  • आय प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
  • सरकार जल्दी ही आवेदन से जुड़ी जानकारी जारी करेगी।

महिला समृद्धि योजना दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी मदद साबित हो सकती है। इससे उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

Leave a Comment